Friday, June 29, 2018

aapka lakshya kya hai???

                      आपका लक्ष्य क्या है ???                      आप से मेरा सीधा सा यह सवाल है कि आप का लक्ष्य क्या है ?आप इस बारे मेँ  क्या सोचते हो?कि आप किस मुकाम पर पहुंचना चाहते हो ?आने वाले आठ दस वर्षों  में आप क्या करने वाले हो ?आप क्या ऐसा करने वाले हो ?जिससे दुनिया आप को याद करे।आप इस दुनिया को क्या ऐसा देने वाले हो ?जिससे दुनिया आप के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए उत्सुक हो जाये !आप ऐसा कौन सा काम करने वाले हो ?जिससे दुनिया आप को मरने के बाद भी याद करे ?इस बारे  में आप क्या कहना चाहते हो ?अगर आपके पास इस बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है !इसका मतलब यह है कि आपने अपना  लक्ष्य निर्धारित कर रखा है !और यह बड़े खुशी की बात है! अगर आप अपने लक्ष्य पर पुरे मेहनत, लगन और  ईमानदारी से काम करते है और आपका दिमाग लक्ष्य को कैसे पुरे किया जाय, लक्ष्य के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों को कैसे पार किया जाये, इस दिशा में बराबर लगा रहता है! तो निश्चित रूप से आप अपने लक्ष्य को जरूर पा लेंगे! लेकिन यदि आप के पास इस बारे में बोलने के लिए कुछ भी नहीं है और इन  सवालों के जवाब देने के लिये आपके मन में ये विचार आ रहे हो कि अरे मैंने तो कभी इस बारे में नहीं सोचा! अभी तो मैं  विद्यार्थी हुं ! अभी मैं पढाई कर रहा हुं! अभी तो मैं यह कोर्स कर रहा हुँ! अभी तो मैं   यह काम कर रहा हुं  अभी इस बारे कुछ सोचने की क्या जरुरत है?तो यह आपके लिए बड़े दुःख की बात है !!!इन सब बातों  का यह सीधा सा मतलब है अापने अपना कोई लक्ष्य ही नहीं बनाया है। इन लाइनों को लिखते हुए मुझे एक बेहतरीन लाइन याद आ रही है जिसका जिक्र मैं यहाँ कर रहा हुं  कि सौ दिन जीकर कुछ  भी न करने की बजाए,एक दिन जीकर ही क्यों न कुछ ऐसा किया जाये कि लाखो दिनों तक दुनिया आपको याद  करती रहे! साथियों  लक्ष्य को निर्धारित करने से  हमें बहुत से फायदे हो सकते है जैसे लक्ष्य इंसान का हर समय मार्गदर्शन करता रहता है! हमारे मित्र कैसे होने चाहिए! हमारे पास कौन सी डिग्री होनी चाहिए! लक्ष्य किसी इंसान को जिन्दा रख सकती है !लक्ष्य से हमें जीने की वजह मिलती है !जब हम काम करते-करते थक जाते है और निराश  होने लगते है एक बार आँखे बंद कर के लक्ष्य को याद भर कर लेने  से हम नई ऊर्जा और उत्साह से भर जाते है और हमें अपने काम को जारी रखने की अंदर से प्रेरणा मिलती है लक्ष्य हमारे काम में जान डाल देती है और उसे बेहतरीन बनाती है लक्ष्य हमारे जीवन स्तर को ऊँचा उठाती है! लक्ष्य हमारे बैंक बैलेंस को बढाती है और जीवन में खुशियाँ लाती हैं!इसलिए जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करे !ईमानदारी से लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हर दिन प्रयास करें !आप एक दिन जरूर एक सफल व्यक्ति बन जायेंगे।  

Thursday, June 28, 2018

                             खुद को जाने !!!                                    प्रकृति अदभुत रहस्यों का महाभंडार है। तथा इसमें अद्वितीय रचनाएं  निहित है। जिसमें  मनुष्य की  रचना सर्वोपरि है। मनुष्य को प्रकृति ने अनेक प्रकार की शक्तियाँ  प्रदान की है जैसे कि  शारिरीक शक्ति ,मानसिक शक्ति, बौद्धिक शक्ति, आध्यात्मिक शक्ति और चारित्रिक शक्ति।परन्तु वर्तमान समय में  जीवन की रफ़्तार ने मनुष्य को एक मशीन सदृश बनाकर रख दिया है आज का मानव जैसे खुद को ही भुल सा गया है सुबह उठते ही वह  भागदौड़ में लग जाता है और व्यस्त दिनचर्या के बाद थककर रात को घर पर आकर सो जाता  है और अगले सुबह फिर  वही प्रक्रिया  शुरू हो जाती है और पूरा जीवन यूं  ही समाप्त हो जाता  है यदि हम खुद पर भी और खुद की दिनचर्या पर भी चिंतन करे तो हम पायेगे कि हम जिस भीं  स्थिति  में हैं वह स्थिति बेहतर हो सकती है और यदि बेहतर है तो और बेहतर हो सकती है परन्तु हम अपने आपको इतना व्यस्त मानते है कि  कभी इसके लिए सोचते ही नहीं है और प्रयास भी नहीं करते है। हम दीनदु:खी होने का दुँखड़ा गाते रहते है जबकि प्रकृति ने हमें देवता बनने की शक्ति  प्रदान की है खुद को जान कर हम जीवन में सफलता के चरमोत्कर्ष  पर पहुँच  सकते है जो शक्तियां  प्रकृति ने हमें प्रदान की है हमें उन शक्तियों को प्रोत्साहित,पल्लवित व संवर्धित करना चाहिए। 
          मनुष्य के अन्दर मानसिक और आध्यात्मिक शक्तियों जैसी अनेक प्रकार शक्तियां निहित है ये शक्तियां अत्यंत दिव्य है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हम देख सकते है जैसे कि  यदि हम स्कार्पियो कार और एक अच्छे घर के बारे में सोचकर यदि आँखे  बंद कर के सोचे तो ऐसा लगेगा कि  हम किसी आलिशान बंगले के सामने खड़े है जहाँ  सामने एक नई स्कॉपियो खड़ी होगी इसी प्रकार आध्यात्मिक शक्तियाँ  भी ऐसी काम करती है कि  हमारी आयु तक बढ़ा सकती है और अनेक चमत्कार कर सकती है अतः मनुष्य को यह चाहिए की वह ख़ुद  को जाने ,ख़ुद  को पहचाने, खुद पर विश्वास  करे! मनुष्य जीवन में बहुत कुछ कर सकता है इसीलिए आप यह सोचे की आपका जन्म किसी खास उद्देश्य को पूरा करने के लिए हुआ है  आप दिल से काम करे एक दिन ऐसा जरूर आएगा कि  आप अपने मंजिल को जरूर हासिल करेंगे !!! 

आज हम अपने हैण्ड राइटिंग के विषय में बात करने जा रहे है दोस्तों हैण्ड राइटिंग का बहुत प्रभाव पङता है हमारे बोर्ड परीक्षा में हमे अपने रा...